राजद महिला प्रकोष्ठ ने मनाया पार्टी का 28वां स्थापना दिवस





जनहित में समर्पित राजनीतिक दल है राजद:रानी कुमारी







पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा प्रदेश राजद कार्यालय में पार्टी का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में चर्चा की।





रानी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने स्थापना काल से ही सर्व समाज के प्रति समर्पित है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल जनहित के प्रति समर्पित है।





स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद सिंह,राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह,झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महिला प्रकोष्ठ की सुनीता देवी,संगीता देवी,आशा देवी,रीमा देवी,पूनम देवी,अंजली देवी,सोनी देवी,गीत देवी,अनु कुमारी, खुशबू कुमारी,काजल कुमारी,उर्मिला देवी,संगीता देवी,ज्योति देवी,पूजा कुमारी,बबीता देवी,सविता देवी,कविता सिंह,मेरी लकड़ा,राधा देवी,शकुंतला देवी,गौरी देवी,गायत्री देवी,प्रदेश महासचिव भास्कर वर्मा,जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो,विवेक सहित काफी संख्या में महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।