प्रतिनिधि, पाकुड़। शहर के बस स्टैंड के नजदीक में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में एआईएमआई झारखंड के जनरल सेक्रेटरी और राजमहल लोकसभा के संभावित प्रत्याशी पाल सोरेन ने भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं पारंपरिक बाजा बजाकर उनका स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव को लेकर और पाकुड़ के समस्याओं को लेकर बहुत सारे मुद्दे पर चर्चा हुई और इस मीटिंग में तय किया गया के इस बार पार्टी झारखंड के 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,जिसमें राजमहल भी शामिल है।
मौके पर पार्टी के पाकुड़ जिला अध्यक्ष शमसाद आलम,जिले के प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





