प्रतिनिधि, गोड्डा। स्थानीय एमपी आदर्श विद्यालय महागामा में वार्षिक खेल को दिवस का आयोजन राजेंद्र स्टेडियम में बुधवार को किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर व जूनियर सेक्शन के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपना दमखम दिखाया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने रस्सी कूद,कबड्डी,क्रिकेट,चम्मच रेस,दौड़ आदि खेलों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।सीनियर सेक्शन के प्रतिभागियों द्वारा क्रिकेट मैच में पहला मैच टाइगर टीम ए तथा फायर टीम B द्वारा खेला गया,जिसमें टाइगर टीम ए 10 विकेट से विजाई हुई।वहीं दूसरा मैच फाइटर टीम C तथा डेविल्स D के बीच हुआ,जिसमें फाइटर टीम सी की कप्तानी मुन्ना मुस्ताक द्वारा की जा रही थी,जिसे अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए फाइटर टीम C को तीस रनों से जीत दिलाई।वहीं मौके पर अन्य खेलों में बालिका कबड्डी में रिफत प्रवीण की टीम विजय रही।रेफरी व संचालक की भूमिका में मनोज पुरी तथा आजाद ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम को विशेष तौर पर सराहा गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है तथा वह पाठ्यक्रम का ही हिस्सा है। सरकार द्वारा भी छात्रों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम जैसे फिट इंडिया,खेलो झारखंड आदि चलाए जा रहे हैं।खेल में हार जीत को महत्व न देकर खेल भावना तथा खेल के वक्त विभिन्न प्रकार के अनुभवों को महत्व देते हुए बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य आगे जीवन के लिए कितना उपयोगी है।अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप सिंह ,आफताब आलम ,मुकेश भगत, अनिल जायसवाल ,सुलेखा ,नीरज मोदी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।





