पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।राज्यपाल सह झारखंड राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन से मंगलवार को कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति विनोद बिहारी महतो,धनबाद के कुलपति डॉ.राम कुमार सिंह ने राज भवन में भेंट की।





इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। राज्यपाल ने कुलपति को विश्वविद्यालय के कार्यकलापों में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया तथा एकेडमिक कैलेंडर का पालन करने हेतु कहा।