प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दीभा में गुरुवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विद्यालय के भैया- बहन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखा और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास एवं विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य जवाहर दांगी ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा जगरनाथ महतो सहृदय एवं दयालु व्यक्ति थे।उनका इस प्रकार जाना एक अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर पूरे विद्यालय में शोक का वातावरण है।





