कोल्हान/चक्रधरपुर: आदिवासी सरना समिति हाथिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाईनल वकोल्हान/चक्रधरपुर: आदिवासी सरना समिति हाथिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाईनल व प्राईज वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरॉंव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सह ओटार मौजा के ग्रामीण मुण्डा अमर सिंह बोदरा,बाईहातु मौजा के ग्रामीण मुण्डा माधो केराई, टिंकू प्रधान,कलिया प्रमाणिक शामिल हुए।
आदिवासी सरना समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 का फाइनल मुकाबला सरजोमहातु और गोदामडिपा के बीच खेला गया, जिसमें खेल के दौरान हार जीत नहीं होने पर दोनों टीमों के बीच पेनाल्टी किया गया, किन्तु पेनाल्टी में भी दोनों टीम बराबरी पर रही। जिसके बाद भारतीय सिक्का उछालकर निर्णय लिया गया जिसमें गोदाम ढ़ीपा की टीम को विजेता घोषित किया गया और टुर्नामेंट के खिताब पर गोदाम ढ़ीपा ने कब्जा जमा लिया और सरजोमहातु की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि सन्नी उरॉंव ने चक्रवात से उत्पन्न खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों एवं मैच रेफरी,माईक संचालक सह कॉमेंट्री मैन और लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे फुटबॉल प्रेमी दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपने अन्दर छुपे हुए हुनर को दिखाने का एक अच्छा मंच मिल रहा है, विजेता,उप-विजेता सहित पुरस्कृत सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा -
हमारे क्षेत्र से कई ऐसे टीम हैं जिसके खिलाड़ी फुटबॉल खेलते हुए अपना भविष्य संवार चुके हैं,और कई अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं , लक्ष्य को लेकर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।
टुर्नामेंट को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में कमिटी के मोलाराम बोदरा,कमलेश बोदरा, राकेश हेम्ब्रम, तरूण कुमार बोदरा, जगमोहन गुईया, बाबू राम गुईया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राईज वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरॉंव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सह ओटार मौजा के ग्रामीण मुण्डा अमर सिंह बोदरा,बाईहातु मौजा के ग्रामीण मुण्डा माधो केराई, टिंकू प्रधान,कलिया प्रमाणिक शामिल हुए।
आदिवासी सरना समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 का फाइनल मुकाबला सरजोमहातु और गोदामडिपा के बीच खेला गया, जिसमें खेल के दौरान हार जीत नहीं होने पर दोनों टीमों के बीच पेनाल्टी किया गया, किन्तु पेनाल्टी में भी दोनों टीम बराबरी पर रही। जिसके बाद भारतीय सिक्का उछालकर निर्णय लिया गया जिसमें गोदाम ढ़ीपा की टीम को विजेता घोषित किया गया और टुर्नामेंट के खिताब पर गोदाम ढ़ीपा ने कब्जा जमा लिया और सरजोमहातु की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि सन्नी उरॉंव ने चक्रवात से उत्पन्न खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों एवं मैच रेफरी,माईक संचालक सह कॉमेंट्री मैन और लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे फुटबॉल प्रेमी दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपने अन्दर छुपे हुए हुनर को दिखाने का एक अच्छा मंच मिल रहा है, विजेता,उप-विजेता सहित पुरस्कृत सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा -
हमारे क्षेत्र से कई ऐसे टीम हैं जिसके खिलाड़ी फुटबॉल खेलते हुए अपना भविष्य संवार चुके हैं,और कई अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं , लक्ष्य को लेकर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।
टुर्नामेंट को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में कमिटी के मोलाराम बोदरा,कमलेश बोदरा, राकेश हेम्ब्रम, तरूण कुमार बोदरा, जगमोहन गुईया, बाबू राम गुईया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




