प्रतिनिधि,बिशुनपुरा,गढ़वा।बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में देर रात सैकड़ों ट्रेक्टर बालू का अवैध कारोबार हो रहा है। बालू माफियाओं द्वारा बिशुनपुरा प्रखंड के बिशुनपुरा, कोचेया, महुली, जतपुरा, दर, पतिहारी बांकी नदी से प्रतिदिन बालू की अवैध उत्खनन होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां की बालू खनन कर बालू माफिया कोलझिकी, वंशीधरनगर, मेराल, कर्णपुरा, रमना क्षेत्रों में तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपए तक महंगे दामों में बिक्री करते हैं।इस तरह सरकार को लाखों रुपए का बालू माफिया चूना लगा रहे है। वहीं बिशुनपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि बांकि नदी समीप अंबेडकर नगर ब्लॉक बिल्डिंग के रास्ते से प्रतिदिन शाम 9 बजे से बालू की ढुलाई शुरु हो जाती है, जिससे हम लोगों का ट्रैक्टर के शोर से रातों का नींद हराम हो गई है। वहीं इस सम्बंध में बिशुनपुरा अंचलाधिकारी वासुदेव राय ने बताया की अंचल क्षेत्र में जहां भी अवैध तरीके से बालू का उत्खनन, भंडारण तथा परिवहन हो रही है उसपे जल्द ही कार्यवाई की जायेगी।





