प्रतिनिधि,जैंतगढ़।रामतीर्थ मंदिर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा रविवार को निकाली गई।इस अवसर पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।रंग बिरंगे रथों पर रथारूढ़ होकर भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर आए। यहां रथ यात्रा के अवसर पर तीनों भगवान को पहण्डी कर रथों पर सवार किया और भगवान की पूजा अर्चना कर हजारों भक्त भजन कीर्तन कर नाचते गाते हुए रथ को खींच कर मौसी बाड़ी तक पहुंचाया।चंपुआ के जगन्नाथ मंदिर में भी रथ को खींचकर मौसी बाड़ी पहुंचाया।यहां प्रभु जगन्नाथ अपने मौसी बाड़ी में 8 दिनों तक रहकर 15 जुलाई को अपने पूजा स्थल के लिये प्रस्थान करते हैं,जिसे हम बहुड़ा यात्रा या घूरती रथ के नाम से भी जानते है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगन्नाथपुर थाना की पुलिस तैनात थी।





