प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में चौपारण में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चौपारण थाना पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।





इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य था आम लोगों तक यह संदेश जाना की शांति और सौहार्दपूर्ण परिवेश में लोग रामनवमी पर्व को मनाये। कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे इस बात के मद्देनजर या फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों के बीच इस फ्लैग मार्च से यह संदेश गया कि रामनवमी के मौके पर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।





इस फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान सम्मिलित थे।