प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ के द्वारा रामनवमी के अवसर पर झांकी प्रस्तुति को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार साव ने किया।





गठित कमेटी में आकाश कुमार को अध्यक्ष,राहुल कुमार को सचिव,अंकित कुमार व अंशु कुमार को उपाध्यक्ष,सुमित कुमार को सह सचिव एवं टिंकू कुमार को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया।बैठक में कई गणमान्य उपस्थित थे।