प्रतिनिधि,गिरिडीह। रामनवमी पर्व के मद्देनजर शनिवार को शहरी क्षेत्र में नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, कचहरी चौक, अंबेडकर चौक पर सड़क के किनारे ठेला लगाने वाले और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को खदेड़ा गया। वही आगे से सड़क को अतिक्रमण कर ठेला और दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी गई।





इस बाबत नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि रामनवमी पर्व को देखते हुए शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो उसी को लेकर यह अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे दुकान और ठेला लगाने से बराबर जाम की समस्या बनी रहती है,जिसके कारण आवागमन करने में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।





उन्होंने कहा कि आज चेतावनी देकर दुकानदारों को छोड़ दिया गया,आगे से नगर निगम के माध्यम से ऐसे दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं का चालान काटा जाएगा।उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगी। मौके पर आईआरबी के महिला व पुरुष जवान मौजूद थे।