प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।जिला पुलिस कप्तान विकास कुमार पांडेय के निर्देशानुसार जिले के इटखोरी थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस बल के द्वारा रामनवमी पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर इटखोरी मुख्य बाजार होते हुए परसौनी तक गया।
यह फ्लैग मार्च रामनवमी से पूर्व एहतियात के तौर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोग पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये और कहीं कोई अप्रिय घटना न हो। इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे।





