प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह गांव में बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की के अध्यक्षता एवं पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम के संचालन में रविवार को रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक की गई। बैठक का आयोजन रामनवमी पूजा अखाड़ा के लाइसेंस धारियों के द्वारा बुलाई गई थी।
बैठक में थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि आप लोग रामनवमी का त्यौहार पारंपरिक तरीके से हिंदू मुस्लिम , सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। आगे कहा कि रामनवमी जुलूस को लेकर निर्धारित नियम व शर्तों पर विशेष ध्यान दें डीजे साउंड पर पूर्ण रूप प्रतिबंध है, जो व्यक्ति कानून वह नियम शर्त का उल्लंघन करेंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम, रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव, सचिव जागेश्वर प्रजापति, महावीर प्रजापति, हसन इमाम, रब्बुल मियां, ग्राम मालिक त्रिभुवन गोप, कोषा अध्यक्ष महेश बैठा, वासुदेव प्रजापति, महावीर प्रजापति, अनोज गोप के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।





