रामनवमी पूजा महा समिति का हुआ पुनर्गठन,टुन्नी सिंह बने अध्यक्ष और सतीश सिंह महासचिव
रामनवमी को लेकर हुआ विचार मंथन,लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के कृषि फार्म स्थित निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में रविवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता सचिदानंद प्रसाद द्वारा की गई।
बैठक में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।सर्व सम्मति से टुन्नी सिंह को रामनवमी पूजा समिति का अध्यक्ष और सतीश सिंह को महासचिव बनाया गया।इसके अलावा ओमप्रकाश सिंह,सुधीर राय,राजू शर्मा,संजय सिंह को उपाध्यक्ष,पंकज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष,श्यामू सिंह, विश्वजीत सिन्हा को सचिव बनाया गया।
मृत्युंजय सिंह,सच्चिदानंद प्रसाद,संजय शर्मा,प्रकाश राम, दिलीप साव,रत्न शर्मा,इंद्रदेव प्रसाद केसरी,युगेश्वर दांगी, संदीप सिन्हा,सत्येंद्र गिरी,राजकुमार सिंह को महासमिति का संरक्षक बनाया गया।बैठक में महासमिति के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया।
नवगठित रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष टुन्नी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन निकाले जाने वाले झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।प्रखंड के हर चौक चौराहे पर विद्युत साज सज्जा होगी। महावीरी पताकों से पूरे क्षेत्र को पाटा जाएगा। रामनवमी के दिन झांकियों के आयोजन के वक्त महासमिति द्वारा शरबत व पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। महासमिति के मुख्य मंच के समीप एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।





