प्रतिनिधि,पाकुड़। हिरणपुर के हटिया पट्टी में होने वाले रामनवमी मेले का रविवार को दोपहर तकरीबन दो बजे उपायुक्त के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद, हिरणपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने निरीक्षण किया।





मेला समिति के सचिव श्याम कुमार सुंदर उर्फ पिंटू भगत ने बताया कि सभी अधिकारी यहां पहुंच कर बारीकी से मेला परिसर का निरीक्षण किया।साफ सफाई और सजावट को देखकर संतुष्ट हुए।साथ ही मवेशी हाट का निरीक्षण के दौरान मेला कमिटी द्वारा अंचलाधिकारी को आश्वत किया गया कि आगामी गुरुवार को मवेशी हाट में बकरी को पीछे की ओर लगाने में पूरी मदद की जायेगी,जिसमें कमिटी के सभी वोलेंटियर का पूरा सहयोग होगा। साथ ही रूट चाट का भी अवलोकन किया गया।





इस दौरान कमिटी के उज्ज्वल, चंदन भगत, विकास दास, अजय यादव, पिंटू, मनोज बागती, मनोज भगत, सुरेश यादव सहित अन्य दर्जनों सदस्य मौजूद थे।