प्रतिनिधि,बिशुनपुरा,गढ़वा।बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को विश्व हिंदु परिषद द्वारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाने को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बिशुनपुरा के गांधी चौक से चलकर बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए विष्णु मंदिर पोखरा चौक पहुंची। वहीं शोभा यात्रा में प्रखंड मुख्यालय के सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म से जुड़े लोग जुटे तथा हाथों में कलश लेकर घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाने का कार्य किया।





मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाला है। यह दिन सनातन धर्म से जुड़े लोगों केलिए ऐतिहासिक का पल होगा। जहां शोभायात्रा के पश्चात पूजित अक्षत कलश बिशुनपुरा के पोखरा चौक स्थित भगवान विष्णु के मंदिर में रखी गई।





मौके पर राधेश्याम पांडेय, विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता, शिक्षक प्रभु चंद्रवंशी, अशोक कुमार मेहता, भोला साहू, दुदून साह, ललन प्रसाद गुप्ता, अखिलेश मेहता, सुजीत मेहता सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित थे।