पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,श्री बंशीधर नगर,गढ़वा।अयोध्या रामलला के वस्त्र की डिजाइन करने वाले ख्यातिप्राप्त वस्त्र डिजाइनर मनीष त्रिपाठी आगामी 1 जून को श्री बंशीधर नगर आएंगे।
इसकी जानकारी देते ट्रस्टी राजेश प्रताप देव और ट्रस्ट के सलाहकार (आध्यात्मिक) श्रीकांत मिश्र ने बताया कि श्री त्रिपाठी 1 जून को नई दिल्ली से बनारस होते हुए दोपहर बाद यहां पहुचेंगे। उसी दिन श्री वंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन के बाद ट्रस्ट के लोगों के साथ मिलकर श्री राधा वंशीधर जी के वस्त्रों की रूपरेखा तैयार करेंगे। वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के बाद उसी दिन बनारस के लिए प्रस्थान करेंगे। उन लोगों ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी से पूर्व वस्त्रों की डिजाइन तैयार कर ली जाएगी और जन्माष्टमी के दिन से श्री राधा वंशीधर जी युगल सरकार नए आकर्षक परिधान में नजर आएंगे।





