प्रतिनिधि,जामा। धर्म नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रष्तिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी।इसको लेकर रविवार को ढोल नगाड़ों के साथ माहरो चौक में राम मंदिर निमंत्रण पत्रक एवं अक्षत वितरण किया गया। चौक पर सभी दुकानों एवं घर घर पहुंच कर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्रक एवं अक्षत लोगों को दिया गया। वहीं उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को अपने अपने घर पर दीपक अवश्य जलाएं एवं घर के नजदीक के मंदिरों में भजन कीर्तन एवं दीपक जलाएं। इस मौके पर भाजपा नेता राजू पुजहर, विमल मरांडी, राजू झा, शंकर मुखर्जी, राज मंडल, प्रभु पटेल, मुस्कान माल, नयन दा, चंदन मंडल, उज्जवल सेन, कार्तिक चालक, शंकर मुर्मू, अमित सेन, जयप्रकाश मंडल, गोपीन मुर्मू आदि मौजूद थे।