प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के निकट स्थित राय शिव मंदिर प्रांगण में रामनवमी पूजा समिति राय की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता शंकर सिंह एवं संचालन विष्णु साहू ने किया। बैठक में रामनवमी पूजा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई एवं कमिटि का गठन चुनाव के माध्यम से किया गया।
इस बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। चयन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से राजू गुप्ता को रामनवमी पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक विष्णु साहू, जगदीश सोनी, नागेश्वर महतो, शंकर सिंह, उदय सिंह, धर्मेंद्र सोनी, पारस चौहान, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, सचिव रवि सोनी, उपसचिव तरुण महतो, कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, उप कोषाध्यक्ष अनिल साव,सदस्य राजेंद्र सोनी, रवि गुप्ता, रौशन गुप्ता,शत्रुध्न नायक, प्रकाश प्रजापति, लवली महतो, सोनू सोनी, सुमंत मिश्रा मनोनीत किया गया। इस बैठक में राय बस्ती, राय बाजार समेत आसपास के लोग उपस्थित थे।





