राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने जयहिंद मानवाधिकार कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया
शोषित पीड़ित को न्याय दिलाना संगठन का मूल उद्देश्य : फिरोज अहमद
प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी चेकपोस्ट कॉलोनी में जयहिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की कार्यालय का उद्घाटन किया गया बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संचालन रामगढ़ जिला अध्यक्ष अब्दुल कुदूस ने किया।कार्यालय का उद्घाटन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (दिल्ली) फिरोज अहमद ने फिता काटकर किया।
फिरोज अहमद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बुराइयों का विरोध करना एवं भ्रष्टाचार को खत्म करना ही हमारा संगठन का उद्देश्य है।वहीं बाल मजदूरी महिला उत्पीड़न दहेज प्रथा आदि मामलों को लेकर लोगों को जागरूक करना है और शोषित व पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना हमारे संगठन का कार्य है।
मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद, झारखंड प्रदेश महासचिव मोहम्मद मकबूल अंसारी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष मो. हसन, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अब्दुल कुदूस अंसारी, सदस्य रेहान प्रवीण निखत प्रवीण, मोहम्मद आसिफ,इजहार अंसारी, मो. हकीम अंसारी, जगदीश राम, देव नारायण बेदिया, सुरेंद्र सिंह एवं सज्जाद अंसारी, जाहिद खान,फिरोज अंसारी, अब्बास अंसारी, गुलजार अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।





