प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय बैठक बेरमो में आयोजित की गई,जिसकी शुरुआत इंटक के राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। इस बैठक में कि पिपरवार क्षेत्र की ओर से शामिल रीजनल कमेटी की नेता गुंजन कुमारी सिंह ने असंगठित मजदूरों के सीएमपीएफ पासबुक अपडेट करने, रिटायर कर्मचारी का लिव इनकैसमेंट और एसग्रेसिया की राशि का भुगतान करने का मुद्दा उठाया, इसके साथ ही पिपरवार क्षेत्र के संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं को भी पिपरवार क्षेत्र के यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा उठाया गया। इस बैठक में पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम उर्फ मुन्ना, पिपरवार क्षेत्रीय सचिव विघापति सिंह, पिंकी सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





