पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,भूली (धनबाद)।गोंदुडीह कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने एक सभा की।राकोमयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने मजदूरों से भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों और सार्वजनिक प्रतिष्ठान का निजीकरण करने की नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की अपील की।





मिथिलेश कुमार ने कहा कि बीसीसीएल की खदानों का एमडीओ मोड में बेचने की सरकार की नीतियों का हमारी यूनियन जोरदार विरोध करती है। फरवरी 2022 में बीसीसीएल प्रबंधन ने सभी मजदूरों से 13 दिनों का वेतन की कटौती नाजायज तरीके से कर ली है। वार्ता में प्रबंधन ने उसके भुगतान पर सहमति जताई थी,लेकिन आज तक उस पैसे का भुगतान नहीं किया गया।





मिथिलेश कुमार ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों के वेतन से काटे गए पैसे का भुगतान करने के बजाय टाल-मटोल की नीति अपनाते हुए खानापूर्ति के लिए सिर्फ कमेटी पर कमेटी बनाते जा रही है।पदोन्नति के मामले में भी प्रबंधन कई कटेगरी में पदोन्नति के बदले मजदूरों को नियमित करने का आदेश निर्गत करके उनके साथ अन्याय कर रही है।इन सभी मुद्दों को लेकर मार्च माह में कोयला भवन मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।





गोंदुडीह शाखा सचिव रामायण प्रसाद ने कहा की प्रबंधन के खिलाफ हमारी यूनियन जिस तरह के आंदोलन का निर्णय लेगी उसे सफल बनाया जाएगा।





सभा में राजकुमार प्रसाद, पदारथ चौहान, शिवकुमार निषाद, शत्रुंजय कुमार, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, सुबोध सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, आनंद यादव, नारु गोपाल दास, विजेंद्र पासवान, धनेश्वर कुमार, डीके रजक, आर एस महतो, केके यादव, जुबेर अहमद, सुन्दर साव, मनोज मुंडा, मेघनाथ रवानी, कृष्णा चौहान, जगदीश बढ़ई समेत अन्य लोग मौजूद थे।