पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला स्तरीय स्टेडियम(बैंक कालोनी) पाकुड़ में फुटबॉल और चित्रांकण का आयोजन किया गया।वहीं जिले के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी, रस्सा कसी और बैडमिंटन खेल का भी आयोजन किया गया।





इस आयोजित खेल का उदघाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रुप से किया।सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया।





जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक खेलों में विजेता उप विजेता होने वाले टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।