राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित राष्ट्रीय व राज्य पेंशन योजना की समीक्षा





उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार कक्ष में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित राष्ट्रीय एवं राज्य पेंशन योजना समेत विभिन्न विषयों की शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।





इस दौरान उपायुक्त द्वारा डुप्लीकेट,फेक,घोस्ट पेंशनधारियों को पोर्टल से हटाकर प्रमाण पत्र,मृत पेंशनधारियों की राशि वसूली,सर्वजन पेंशन योजना के तहत नये लाभुकों को NSAP Portal पर इंट्री करने, वार्षिक भौतिक सत्यापन, मृत पेंशनधारियों का मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर बारी-बारी से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।





समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देशित किया कि योग्य लाभुकों को चिन्हित कर योजनाओं से लाभान्वित करें। लंबित पेंशन भुगतान को लेकर उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि लाभुकों का लंबित पेंशन की राशि का शीघ्र भुगतान करें।





बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।