प्रतिनिधि, गोड्डा। रविवार को महागामा के दुर्गा मंदिर के पीछे सोनार मोहल्ला एवं विश्वासखानी पंचायत के संग्रामपुर ,खुर्द डुमरिया, रामकोल एवं विश्वासखानी गांव में श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के हेतु आए निमंत्रण के लिए पूजित अक्षत को इन सभी गांव के सभी घरों में वितरण किया गया,जिससे कि आम लोगों के बीच श्रद्धा का भाव जागृत हुआ।
इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों ने मिलकर हर घरों में अक्षत वितरण किया और बताया की 22 जनवरी 2024 शुक्ल पक्ष द्वादशी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।उस दिन सभी देशवासियों को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दिवाली मनाएं और वर्षों बाद श्री राम भगवान जो अपने गर्भ ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं इसके लिए हर्षो उल्लास के साथ दीवाली मनाएं और अपनी खुशी व्यक्त करें।
इस अक्षत वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता बंधु एवं गांववासी और माता बहनों के द्वारा भी साथ में मिलकर घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया गया। इस अक्षत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शारीरिक प्रमुख शुभेंदु शेखर, खंड कार्यवाह ऋतिक कुमार, सह खंड कार्यवाह रामेंद्र भारती , संजय कुमार, अमरजीत कुमार ,कैलाश कुमार, राकेश कुमार, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक संदीप जयसवाल, भारतीय जनता पार्टी के महागामा मंडल के मंत्री मुन्ना झा, मंडल संयोजक अंशु ठाकुर मंडल सहसंयोजक जयकांत मालाकार, विवेकानंद भगत, उषा जायसवाल,सदानंद यादव आदि कार्यकर्ता बंधु एवं ग्राम वासियों के सहयोग से यह अक्षत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।





