पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जलछाजन प्रकोष्ठ सह आंकड़ा केन्द्र,रूर्बन मिशन और आदर्श ग्राम से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जलछाजन प्रकोष्ठ सह आंकड़ा केन्द्र के पदाधिकारी द्वारा संचालित परियोजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 और झारखण्ड जलछाजन योजना-01 से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल द्वारा दोनों योजनाओं के कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिये कि डीपीआर के अनुसार लंबित सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही जेएसएलपीएस डीपीएम को निर्देश दिया गया कि आवंटित राशि के अनुसार लंबित सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित करें। इसके अलावा रुर्बन मिशन एवं आदर्श ग्राम योजना के तहत क्रियान्वित सभी योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त मोहम्मद इश्तियाक अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार,विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र कुमार महतो,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 चन्दन कुमार गुप्ता,जिला तकनीकी विशेषज्ञ WCDC,दीपक कुमार सिन्हा,पीआई,झारखण्ड जलछाजन योजना-01.भारतीय मानव सेवा संस्थान केन्द्र पाकुड़ समेत अन्य उपस्थित थे।





