पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर के द्वारा जयपुर के भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की शुरुआत शुक्रवार को की गई। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा और रोटरी के तरणजीत सिंह सलूजा उर्फ बंटी,भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के झारखंड प्रभारी रितेश पटवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में पहले दिन अंग प्रत्यारोपण के लिए 137 मरीजों का चयन किया गया। इस दौरान भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के टेक्नीशियन द्वारा नापी लेकर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया गया।





शिविर को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने रोटरी ग्रेटर व विकलांग सहायता समिति द्वारा आयोजित शिविर की सराहना की। कहा कि किसी हादसे में अंग का चला जाना उसके लिए बेहद दुखद होता है और ऐसे में संस्थाओं द्वारा ऐसे प्रभावित लोगो को अंग उपलब्ध कराया जाना एक सराहनीय प्रयास है। शिविर को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन व बंटी सलूजा ने भी आयोजकों की सराहना की।





शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष दीपक सोनथालिया, संयोजक विकाश शर्मा, विकाश सिन्हा, अभिषेक छापरिया, सुबोध मोदी, आकाश रौशन,ब्रह्मदेव प्रसाद, राजेंद्र तरवे, डॉक्टर निखिल कुमार, प्रकाश दत्ता,अनिल गुप्ता,अमित कुमार, राकेश कुमार,मनीष गुप्ता, सुदिप्तो समानता, उदयन बनर्जी,दीपक चिरानिया,तरनजीत सिंह सलूजा,माहुरी वैश्य महामंडल के अध्यक्ष गोपाल दास भदानी सहित रोटरी ग्रेटर के सभी सदस्य सराहनीय योगदान दे रहे हैं।