प्रतिनिधि,बालूमाथ। लातेहार जिला के चूड़ीहार विकास मंच की एकदिवसीय बैठक रविवार को बालूमाथ स्थित कजरिया होटल में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम झारखंड चूड़ीहार मंच के संचालक तोहिद साहब एवं लोहरदगा से चलकर आए झारखंड चूड़ीदार मंच के मीडिया प्रभारी मोहम्मद जमील को लातेहार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान के द्वारा गुलदस्ता भेंट करते हुए पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जिसके बाद चूड़ीहार समाज के उत्थान के लिए चर्चा करते हुए बैठक को संबोधित करते हुए हाजी मोतिउर रहमान ने कहा कि आज चूड़ीहार समाज को विशेष कर शिक्षा पर ध्यान देनी चाहिए ताकि समाज का पूर्ण रूप से उत्थान हो सके।





झारखंड राज्य चूड़ीहार समाज के संचालक मोहम्मद तोहिद ने कहा कि कोई भी समाज का विकास तभी होता है जब समाज एकत्रित और संगठित होता है,जिसके बाद लातेहार जिला के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी में संरक्षक के रूप में बालूमाथ निवासी हाजी मोतिउर रहमान,उपसंरक्षक मो० अख्तर, अध्यक्ष मो० जफर आलम, हेरहंज प्रखंड स्थित बिजरा गांव निवासी सचिव मो० जलाल, कोषाध्यक्ष मो० समीम कातीब बालूमाथ निवासी मो० अख्तर मीडिया प्रभारी मो० इरफान सहित मो० जसीम, मो० फिरोज बरवाडीह को कमेटी में शामिल की गई। इस मौके पर मो० अरशद, मो० अलीम,मो० जुबैर,मो० सनाउल्लाह, मो० वकील सहित चूड़ीहार विकास मंच के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।