प्रतिनिधि,लातेहार। उपायुक्त हिमांशु मोहन व पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के नेतृत्व में आज लातेहार मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में सहयोग के लिए कुल आठ टीमें बनाई गई थी। जिला प्रशासन की टीम द्वारा मंडल कारा के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की जांच की गई। इस छापेमारी से जेल में बंद बंदी में हड़कंप मच गया और बंदियों में बेचैनी बढ़ गई। वहीं जांच करने आये अधिकारी सहित पुलिसकर्मियो ने काफी बारीकियों के साथ जांच की।हालांकि इस छापेमारी के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला।





गौरतलब है लातेहार मंडल कारा में कई हार्डकोर नक्सली सहित अपराधी गिरोह बंद है। छापेमारी में मुख्य रूप से एसडीपीओ संतोष मिश्रा, लातेहार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, गौरव सिंह सहित कई वरीय अधिकारी और जवान मौजूद रहे।