प्रतिनिधि,गढ़वा। समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी और अबतक की गई कार्रवाई के निमित विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों से एक-एक कर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।





इनमें मुख्य रूप से पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, इलेक्टोरल सेल, EVM मैनेजमेंट सेल, ट्रेनिंग सेल, MCC, MCMC, लॉ एंड ऑर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, स्वीप सेल, आईटी सेल, पोस्टल बैलट, EDC सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम एवं हॉटलाइन सेल, ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, स्ट्रॉन्ग रूम सेल, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्यूनिकेशन प्लान सेल, जिला डॉक्यूमेंटेशन सेल, नॉमिनेशन एवं रिसीविंग सेल, एमसीएमसी सेल, वेलफेयर सेल एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन सेल की एक एक कर बिंदुवार समीक्षा की गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिया।





जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अपने अधीनस्थ पदाधिकारी/कर्मियों को सुनिश्चित करें। साथ ही सभी को सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की बात कही गई। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीप नोडल पदाधिकारी को स्वीप एक्टिविटी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने हेतु निर्देश दिया गया।





बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से भी अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक जिले के योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे जिले के मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।इसके अलावा MCC घोषणा के बाद से अब तक की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली गई और एफएसटी,एसएसटी टीम को सक्रिय होकर कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गया। Cvigil एप्प के माध्यम से प्राप्त शिकायत के निष्पादन की भी जानकारी ली गई।जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक 5 शिकायत Cvigil माध्यम से दर्ज हुए, जिसका निष्पादन ससमय कर लिया गया है।





इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, निदेशक डीआरडीए रवीश राज सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गोपनीय प्रभारी सह भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह समेत विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।