पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण एक जून को होने जा रहा है,जिसको लेकर पाकुड़ जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।जगह-जगह पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई चूक न हो जाए। बाहर से आ रहे सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बुधवार को पुलिस कप्तान प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना स्तरीय फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोगों को अमन शांति का संदेश दिया जा सके। नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, मालपहाड़ी, हिरणपुर थाना में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों को फ्लैग मार्च के माध्यम से संदेश दिया गया कि आगामी एक जून को होने वाले मतदान पूरी तरह से शांति माहौल में किया जाएगा। लोग संख्या में इस महा पर्व में भागीदारी निभाए। किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। फ्लैग मार्च में सभी थाना के प्रभारी एवं पुलिस बल शामिल हुए।





