पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी बूथों में मतदाताओं के स्वास्थ्य के देखभाल को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल ने बताया कि जिलेभर में कुल 813 बूथों में स्वास्थ्य सहिया को तैनात किया जा चुका है तथा सरकार के गाइड लाइन पर सभी सहिया को मेडिकल किट भी दिया जा चुका है,जिसमें आपातकालीन में प्राथमिक उपचार दवाई के साथ उपलब्ध रहेगी। वहीं जिले में कुल 40 चिकित्सक को तैनात किया गया है, जो वेलनेस सेंटर, प्राथमिक उपचार केंद्र सहित अस्पताल में मौजूद रहेंगे।





टेकरीवाल ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है।जहां से पूरे जिले को मॉनिटरिंग किया जाएगा। वहीं दुमका एयरपोर्ट का नंबर भी सरकार के द्वारा दिया गया है। विशेष परिस्थिति में मरीज को एंबुलेन्स के माध्यम से दुमका एयरपोर्ट पहुंचाया जायेगा, जहां से बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग के द्वारा बड़े शहरों में पहुंचाया जायेगा। वहीं दूसरे जिलों से पुलिस के जवान पाकुड़ आ रहें है, जिनके ठहरने का इंतजाम जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रखंड स्तर पर किया गया है।उक्त सभी स्थान पर मलेरिया का छिड़काव कर दिया गया है, ताकि बाहर से आए कोई भी जवान बीमार न पड़े और स्वस्थ्य होकर अपने जिला लौटे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, कर्मी चुनावी कार्य में पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी प्रकार कि समस्या न आए इसको लेकर पूरा इंतजाम किया जा चुका है।