लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर तैयारियों को लेकर हुई बैठक





जिन विद्यालयों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का होगा ठहराव उन केंद्रो में मूलभूत सुविधाओं को मुक्कमल करने के निर्देश





सभी सीओ, बीडीओ व पुलिस पदाधिकारीयों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश





10 मई तक चिन्हित किए गए सभी सीएपीएफ सेंटर पर सभी आवश्यक सुविधाओ को बहाल करने के निर्देश





प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। लोकसभा आम निर्वाचन के मतदान की तिथि नजदीक आने लगी है तथा सुगम और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन भी तैयारियों को मुक्कमल करने में युद्धस्तर पर जुट गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सभी सीओ, बीडीओ और थाना प्रभारियों के साथ तैयारियों के बाबत समीक्षा बैठक की गई।





बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मतदान दिवस के पूर्व चिन्हित किए गए जिन विद्यालयों में सीएपीएफ की टीम निर्वाचन कार्य को लेकर ठहराव करेगी उन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाना अतिमहत्वपूर्ण हैं, जिसके अंर्तगत उन्होंने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए आवासन, स्नानागार,शौचालय, बिजली, पंखा, मोबाइल चार्जर शॉकेट, पानी का टैंकर, जेनरेटर और भवन मरम्मती कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रखंडवार चिन्हित केंद्रों में किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही बचे हुए कार्यों का आकलन कर तय समय से एजेंसियों से कार्य समाप्त करने को कहा। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रो में अतिरिक्त पानी का टैंकर लगाने को कहा।





उपायुक्त ने बल देते हुए कहा कि सभी केंद्रो में आवश्यक सुविधाओ को लेकर विभिन्न एजेंसियों द्वारा कार्य कराए जा रहे है उन सभी कार्यों को 10 मई तक पूर्ण करें। साथ ही सभी मतदान केंद्रों में भी एएमएफ सुनिश्चित करने को कहा। सभी संबंधित पदाधिकारीयों को समन्वय बनाकर प्राथमिकता के साथ कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।





इस अवसर पर उपायुक्त के आलावा, पुलिस अधिक्षक अरविंद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, कमांडेंट सीआरपीएफ मोहित कपूर, एसडीपीओ शिवाशीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी,सदर और बरही एसडीओ,सभी सीओ, बीडीओ एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।