प्रतिनिधि,चतरा। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में रविवार को राहुल गांधी की लोकसभा के सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जय भारत सत्याग्रह अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रकीबुल इमाम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष मोतीलाल पासवान मौजूद थे।





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से डर गए है।भ्रष्टाचार तथा महंगाई के बारे में सवाल पूछने से भाजपा पार्टी तथा प्रधानमंत्री बौखला गए हैं।साजिश के तहत राहुल गांधी के सदस्यता को खत्म किया गया है तथा एक सप्ताह के अंदर ही उनका आवास को भी खाली करवाने का नोटिस दिया गया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकजुट होकर 2024 में भाजपा तथा प्रधानमंत्री को उखाड़ फेकना है तथा सत्ता से हटाना है।





कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष मोतीलाल पासवान ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार तानाशाह हो गई है। महंगाई तथा बेरोजगारी चरम पर है,लेकिन नरेंद्र मोदी गलत आरोप लगाकर विरोधियों को तथा उनके आवाजों को दबाने में लगी हुई है।





मौके पर श्रवण यादव,देवनंदन पासवान,उपेंद्र भारती,चांद भारती,अर्जून पासवान,सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव,परम भारती,प्रमोद भारती,अम्बुज वृतिया तथा अवधेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।विदित हो कि जय भारत सत्याग्रह अभियान 29 मार्च से 08 अप्रैल तक चलेगा।