प्रतिनिधि,चतरा। जिले में लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए थे। छठ घाटों पर विशेष रूप से गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई थी ताकि कहीं से कोई अप्रिय घटना न घटे। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का दौरा भी किया गया। जिले के टंडवा, सिमरिया, पत्थलगड्डा, गिद्धौर, बालूमाथ, प्रतापपुर हंटरगंज, इटखोरी आदि प्रखंडों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ छठ का पर्व मनाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं में छठव्रतियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।





जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न छठ घाट का दौरा किया गया। मौके पर श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कई छठ घाटों का दौरा किया। जिले में शांतिपूर्वक उल्लास पूर्ण वातावरण में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ ही चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन हुआ।