प्रतिनिधि,हजारीबाग।चौपारण प्रखंड में नहाए खाए से आरंभ हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर हुआ। प्रखंड के विभिन्न गांव में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ इस महाव्रत को मनाया। प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी श्रद्धा के साथ इस पर्व का आयोजन किया गया। इस पर्व में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रशासन का भी व्यापक सहयोग रहा। प्रखंड के छठ घाट ऊपर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए गए थे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा पूजा सामग्री का भी वितरण किया गया। पूरे प्रखंड में आस्था का यह महापर्व हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल मिलाकर यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।





