प्रतिनिधि,लोहरदगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में समूचे प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर दिखाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी मंत्रियों और विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने क्षेत्रों में विकास की लहर दौड़ा रखे हैं। यही वजह है कि विपक्षी दलों के द्वारा विकासशील पुरूष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर फंसाने की नाकाम कोशिश किया जा रहा है। परंतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अपने किए हुए वादे पर झारखंड प्रदेश की जनता को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त होने से आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यवासियों के दिलों में राज कर रहे हैं। उक्त बातें लोहरदगा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।





मोजम्मिल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अगुवाई में राज्य में निरंतर सरकार आम लोगों के हितों पर कार्य कर रही है।‌ कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को लाभ देने हेतु हेमंत सोरेन सरकार राज्य के सभी जिलों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर राज्य के सवा तीन करोड़ जनता को अनेकों योजनाओं से लाभान्वित कर दिखाया है। साथ ही लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा 2 लाख रुपये से आवास देने की योजना अबुआ आवास योजना की घोषणा किए जाने से प्रदेश की गरीब असहाय परिवार वालों में खुशियां दिखाई दे रही है।





उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवम्बर को लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू प्रखंड के चिरी में आयोजित होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित कर लोहरदगा जिलावासियों को करोड़ों रूपये का सौगात देने का सराहनीय कार्य कर दिखाएंगे।





झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल ने जिलेवासियों से सीएम हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील किया है।कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लोहरदगा वासियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, पशुधन योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य सभी प्रकार के योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।उन्होंने लोहरदगा जिलावासियों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ उठाने की बात कही है।





उन्होंने हरदिल अजीज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगामी 28 नवम्बर को लोहरदगा जिला आगमन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवम्बर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू प्रखंड के चिरी में आप जनता के बीच आ रहें है एवं कार्यक्रम में करोड़ों रूपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।