प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह में तेज वज्रपात वजीराबाद आंधी तूफान के बाद मूसलाधार बारिश से शुक्रवार थोड़ी देर के लिए जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।वहीं वज्रपात से झुलस कर दो लोगों की मौत हो गई।जबकि एक महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार पचंबा थाना क्षेत्र के हडांडीह के बढ़ीटोला में वज्रपात की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला गुड़िया देवी की मौत हो गई। जबकि मृतका की ननद पत्रिका देवी भी गंभीर रुप से झुलस गई। पत्रिका देवी की हालत गंभीर देख परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुुंचे, जहां उसका इलाज कराया जा रहा था। बढ़ीटोला गांव निवासी चेतलाल राणा की पत्नी गुड़िया देवी और अपनी ननद पत्रिका देवी के साथ पचंबा के सलैया रेलवे स्टेशन के निकट तालाब गए हुए थी। जानकारी के अनुसार शादी समारोह होने के कारण दोनों ननद-भौजाई नहाने और कपड़े धोने के लिए गई हुई थी। इस दौरान दोनों के बच्चे भी साथ गए हुए थे, लेकिन मौसम खराब होते देख दोनों ने बच्चों को वापस भेज दिया। इसी बीच कुछ देर बाद मौसम खराब हुआ और वज्रपात होने लगा।जिसकी चपेट में आने से गुड़िया देवी की मौत हो गई। जबकि उसकी ननद पत्रिका देवी गंभीर रुप से झुलस गई। इधर वज्रपात में हुए मौत का दूसरी घटना देवरी थाना क्षेत्र के काटीदिघी गांव का है। जहां 48 वर्षीय रामचन्द्र यादव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतक रामचन्द्र यादव अपनी 5 वर्षीय पोती सोनाक्षी के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बारिश होना शुरु हुआ, तो रामचन्द्र ने पोती को घर भेज दिया। जबकि वह खुद बाहर बैठा रहा। लेकिन बारिश के साथ जब वज्रपात हुआ, तो वह उसकी चपेट में रामचन्द्र आ गया और गंभीर रुप से झुलस गया। इस दौरान परिजन उसे देवरी के स्वास्थ केन्द्र ले गए। जहां इलाज के क्रम में रामचन्द्र की मौत हो गई।





