पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव,हजारीबाग।पश्चिमी हजारीबाग के डीएफओ मौन प्रकाश के निर्देशनुसार और हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) अविनाश कुमार परमार और बड़कागांव रेंजर कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो जेसीबी की मदद से बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती प्रक्षेत्र चंदौल अधिसूचित वन प्रक्षेत्र में संचालित सात अवैध कोयला खदान को डोजरिंग करके भरा दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से कोयला माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार ने बताया कि अवैध कोयला खदान, अवैध बालू तथा अवैध पत्थर के कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में बड़कागांव वनपाल,वनरक्षी,वनकर्मी तथा बड़कागांव पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस जवान सशस्त्र दल शामिल थे।





