प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार अहले सुबह 3 बजे छापेमारी कर इंदरा पसरिया के जंगलों से 3 टन अवैध कोयला लदा सोनालिका एक ट्रैक्टर जप्त कर उरीमारी ओपी थाना ले जाया गया।





मामले को लेकर वन विभाग ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर ड्राइवर जंगल में घुसकर फरार हो गया। वन विभाग के द्वारा चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के ऊपर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में मुख्य रुप से वनपाल रामचंद्र प्रसाद, वनरक्षी भोला साव, मनोरंजन कुमार, केशव महतो, विनोद बेसरा, कृष्णा प्रसाद महतो, अजय यादव, संतु कुमार, चंदन सिंह ,अशोक कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।