प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने छापामारी कर कई वर्षों से फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि चरकू मांझी उर्फ रामलाल हंसदा उम्र 33 वर्ष पिता स्वर्गीय बृजलाल मांझी ग्राम सेहदा निवासी बड़कागांव थाना कांड संख्या 34/18 धारा 147, 148, 149, 341,342, 323, 307, 353 भा.द.वि. के प्राथमिकी अभियुक्त कई वर्षों से फरार था।जिसे बड़कागांव पुलिस ने टीम गठित कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि कोई भी फरार अभियुक्त बख्शा नहीं जाएगा। वारंटियों को गिरफ्तार करने का प्रक्रिया निरंतर आगे भी जारी रहेगा।गिरफ्तारी दल रूप से पुअनी अभय कुमार वह अन्य लोग शामिल थे।





