विशेष संवाददाता
रांची। भारत की प्रमुख वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी अल्टिग्रीन ने झारखंड की राजधानी रांची में अपने ब्रांड न्यू रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, सूरत और मोहाली जैसे शहरों में डीलरशिप का उद्घाटन करने के बाद भारत में यह कंपनी की 14वीं रिटेल डीलरशिप है। अल्टिग्रीन का अनुभव केंद्र इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में गहरी दिलचस्पी रखनेवाले लोगों को अल्टिग्रीन के इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों की रेंज से रू-ब-रू करवाएगा। अपने साथ साझेदार के रूप में काम करने के लिए अल्टिग्रीन ने उद्योग में सबसे विश्वसनीय और अनुभवी नामों में से एक शारदा मोटोकॉर्प के साथ हाथ मिलाया है।शारदा मोटोकॉर्प अल्टिग्रीन रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर कुमुद कॉम्प्लेक्स, पिस्का मोड़, रातू रोड, रांची में स्थित है।
रांची में अल्टिग्रीन रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन डॉ.अमिताभ सरन ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस रिटेल डीलरशिप के लॉन्च के साथ ही अल्टिग्रीन अपने विश्वस्तरीय और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ अपने उपभोक्ताओं को एक ऐसा उन्नत अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसका उन्होंने पहले कभी अनुभव न किया हो। इस डीलरशिप की हर चीज शानदार तरीके से डिजाइन की गई है जो ऑटोरिक्शा चालकों, लघु व्यवसायियों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों समेत सभी आगंतुकों को एक स्वागतयोग्य अनुभव प्रदान करेगी। अल्टिग्रीन ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि डीलरशिप कंपनी के लोकाचार यानी सम्मान, समानुभूति और पारदर्शी संवाद के जरिये उपभोक्ताओं का विश्वास हासिल करे।
अल्टिग्रीन के संस्थापक और सीईओ डॉ.अमिताभ सरन ने कहा कि रांची में इस नए खुदरा अनुभव केंद्र के साथ हमने विस्तार के अगले दौर में कदम रखा है और हम आईसीई से ईवीएस में बदलाव की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक मजबूत राष्ट्रव्यापी नेटवर्क निर्मित करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।भारत के सबसे तेजी से बढ़ते टियर प्प् शहरों में से एक रांची (झारखंड) में हमारा पदार्पण ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूरे भारत में एक मजबूत बाजार उपस्थिति सुनिश्चित करने की हमारी योजना के अनुरूप है। हमें प्रसन्नता है कि हमने शारदा मोटोकॉर्प (रांची) के साथ साझेदारी की है।
प्रेसवार्ता में शारदा मोटोकॉर्प के व्यवस्थापक राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि प्रत्येक माह लगभग डेढ़ सौ अल्टिग्रीन इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि अल्टिग्रीन का यह वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों को काफी पसंद आएगा। इस अवसर पर शारदा मोटोकॉर्प के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।





