वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी के बाबतपुर एयरपोर्ट को होली से पहले ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली है।धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच में जुट गई।इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने फूलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।





एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने फूलपुर थाने में तहरीर दी।तहरीर के मुताबिक बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होली से पहले ड्रोन हमले की धमकी भरा पत्र डाक से विभाग से प्राप्त हुआ। पत्र विमान पतन निदेशक के नाम से था। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा था।





पत्र मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन चौकन्ना हो गया है।एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक हुई। सीआईएसफ अलर्ट मोड पर है।एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की खास निगरानी की जा रही है।





एसीपी पिंडरा अमित पांडे ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट सहित देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को उड़ाने की चेतावनी भरा पत्र मिला है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।