पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,साहिबगंज।नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कश्यप के नेतृत्व में वाहन कोषांग कार्यालय कक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए वाहन कोषांग द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। बैठक में वाहनों में ईंधन की आपूर्ति, टैगिंग और लॉग बुक से संबंधी कार्यों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वाहन कोषांग कर्मियों को इस संबंध में कार्य सौंपा गया।
मतदान केंद्रों में ई–रिक्शा को टैग करने के लिए संबंधित बीएलओ से समन्वय बनाकर स्थानीय स्तर पर टैग करने का निर्देश दिया गया और सभी दुर्गम क्षेत्रों पर मतदान केंद्र तक पहुंचने हेतु वैसे वाहनों को टैग करने का निर्देश दिया गया, जहां बड़ी गाडियां नही पहुंच सकती।दियारा में जो मतदान केंद्र हैं, ऐसे मतदान केंद्रों तक पहुंचने हेतु मोटर नाव को टैग करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज प्रसार, प्रधान लिपिक प्रेम प्रकाश वर्मा, अभिषेक कुमार और वाहन कोषांग के अन्य कर्मी मौजूद थे।





