विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी योजना के तहत शिविर आयोजित
नियत समय पर सूचना नहीं देने पर भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथ
पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी योजना के तहत आज गिरिडीह विधानसभा के वार्ड नंबर 9 एवं 10 विवाह भवन गिरिडीह में कैम्प लगाया गया,जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनता ने भाग लिया और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जो सीधे आम जनता के पास लाभुकों के पास जा रही है, उसके बारे में लाभार्थियों से संवाद कर जानकारी दिया गया।
मौके पर संकल्प लिया गया कि आने वाले 2047 तक मोदी जी का संकल्प है कि हम भारत को हम एक विकसित देश बनायेंगे और गुलामी वाली मानसिकता से बाहर आएंगे, लेकिन जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास का पहिया दौड़ रहा है, भारत विश्व गुरु की ओर बनने को अग्रसर है तो हम तमाम लोगों का कर्तव्य बनता है कि देश को विकसित देश बनाने के लिए हम सभी मिलकर और इस योजना में मोदी जी का साथ दे,लेकिन बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी जी की जो गारंटी योजना है, गारन्टी मतलब गारंटी, मोदी जी की गारन्टी योजना में हमारे गिरिडीह नगर में जो कार्यक्रम हो रहा है। इसमे लोग उदासीनता बरत रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि सही समय पर जानकारी नहीं दिया जा रहा है, हमारे वार्ड में जब किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई थी, ये तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लोग हैं,जिन्होंने स्वयं सूचना देकर कुछ लोगों को बताया, आज कार्यक्रम है तो सुबह सूचना यहां लोग दे रहे हैं, जिससे आम लोगों तक मैसेज पहुंच नहीं पा रहा है। यहां के पदाधिकारी ये समझ ले कि ये किसी पार्टी का काम नहीं है, ये भारत को विकसित देश बनाने के लिए है।इसलिए वेसे पदाधिकारियों को आग्रह और सचेत करना चाहते हैं कि किसी के इशारे पर जो यहां के स्थानीय जन प्रतिनिधि हैं, उसके इशारे पर काम ना करे और मन को साफ कर के देश के विकास में अपना योगदान दे।
इस दौरान चुन्नूकांत सिन्हा, संदीप डंगइच, विनय सिंह, हरजिंदर सिंह बग्गा, नागेश्वर दास, राजेश जयसवाल, प्रवीन कुमार, ज्योतिष शर्मा, रंजीत यादव वार्ड पार्षद, रंजय बरदियार बरदियार,गौतम कुमार आदि मौजूद थे।





