पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित के लिए महेशपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में बैठक किया गया।बैठक में आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।





जिला अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि विगत 10 वर्षो से राजमहल लोकसभा क्षेत्र विकास से वंचित हैं। वो वोट मांगने के लिए पांच साल में एक बार आते हैं और जीतने के बाद लापता हो जाते हैं।इसलिए राजमहल की जनता इस बार बदलाव चाहती हैं।





जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने आजसू पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इस बार आजसू पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें और प्रचंड मतों से जिता कर लोकसभा भेजने का काम करें।





महेशपुर आजसू प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन ने कहा कि विजय हांसदा दो बार जीत कर ठेकेदारी में व्यस्त रहा। उनको जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। यहां के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी कर्मठ कार्यकर्ता कमर कस लीजिए और हर बूथ से एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी को बढ़त दिलाने का काम करें।





मौके पर जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमतुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी अहमादुल्ला, प्रखंड सचिव हरेंद्र ठाकुर, वरीय नेता मंटू मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष कहां हेंब्रम, धनमुनी टुडू, अग्नेश मुर्मू, सुनील हेंब्रम, सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।