प्रतिनिधि,दुमका।विद्यालय के ओभर आल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका के छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दिलीप कुमार झा द्वारा अपने माता पिता की याद में घोषित अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार ने बताया कि जुलाई माह में विद्यालय के ओभर आल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के वर्ग अष्टम के होनहार छात्र ऐश्र्वर्य राज एवं यशराज कश्यप को स्वर्ण पदक पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि एनसीसी के सभी गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स कैप्टन विष्णु कुमार,शुभम कुमार अग्रवाल,प्रतीक प्रियांशु, श्रीधर झा एवं राहुल झा को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते हुए प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार ने कहा कि विद्यालय के ओभर आल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को मेडल,स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करना मेरे लिए एवं विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।
प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार ने कहा कि जब विद्यालय के छात्र छात्रा शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मानित होते है तो एक प्राचार्य के साथ-साथ एक शिक्षक के रूप में मुझे असीम खुशी मिलती है। बब्बन ने कहा कि एक सफल शिक्षक के लिए विद्यालय के मेधावी छात्र उनके अथक परिश्रम के प्रतिफल होते हैं।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ0 दिलीप कुमार झा ने बताया कि पिछले वर्ष अपने माता पिता के यादगार में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के लिए घोषित अवार्ड को सेवानिवृत्त होने के बाद भी जारी रखेंगे।
डॉ0 झा ने बताया कि अध्यापन कार्य मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मानित करने की योजना है। छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाले इस अनूठी पहल को शुरू करने से विद्यार्थियों में उत्साह के साथ-साथ विद्यालय के सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।विद्यालय परिवार में भी इस अनूठी पहल की सराहना हो रही है।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राज हंस,इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान,विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय,स्नेहलता मराण्डी,राजीव कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिंह,रूपेश कुमार झा,श्रीनिवास रजक,प्रदीप कुमार,संजय कुमार सिन्हा,लखी टुडू,अर्चना कुमारी, विद्यासुन्दर नन्दी,प्रकाश कुमार घोष,सुशीला किस्कू,अनन्या बनर्जी,दिलीप कुमार,शिवराम सिमोन टुडू,राजेश कुमार साह, तरन्नुम परवीन,अंजू एलीना किस्कू,हीरालाल बेसरा, पवन कुमार,आरिफ इकबाल एवं अशोक कुमार के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।





