विधानसभा में गूंजा सिमरिया रेफरल अस्पताल व टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला





टंडवा चिकित्सा प्रभारी कृष्ण कुमार का आचरण सेवा शर्त के अनुरूप नहीं : विधायक किशुन दास





प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को सिमरिया व टंडवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर विधायक किसुन दास ने मामले को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने सिविल सर्जन चतरा के पत्रांक 373 दिनांक 24.02.2023 के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में पदस्थापित चिकित्सा प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार का आचरण सेवा शर्त नियमावली के अनुरूप नहीं होने की बातों पर सरकार की ओर से बताया गया कि इस संबंध में जांच समिति का गठन किया गया है। वहीं सिमरिया रेफरल अस्पताल व टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशुन दास द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण आम जनमानस को होने वाली समस्याओं को भी सरकार ने स्वीकार किया।





आपको बता दें पिछले दिनों डॉक्टर कृष्ण कुमार द्वारा बेरोजगार युवक से फोटो सत्यापन के नाम पर अवांछित रुपए की मांग करने का वीडीयो वायरल हुआ था । वहीं इस मामले में आमलोगों द्वारा आरोपी चिकित्सा प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी थी। हालांकि, विभाग द्वारा गठित जांच समिति के रिपोर्ट आधार पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।