प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव नटराज नगर निवासी केदार राम का लिखलाही घाटी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गया था, जिसका रविवार को श्राद्ध कार्यक्रम था। विधायक अंबा प्रसाद ने उनके घर पहुंचकर उनके पत्नी मौशमी एवं परिजनों से मिलकर ढाढ़स दिया।
विधायक ने कहा कि हमारी ओर से जो भी मदद होगा मैं पूरा प्रयास करूंगी।केदार नाम की निधन पर प्रखंड रविदास महासभा ने शोक सभा किया,जिसमें विधायक समेत कई लोगों ने भाग लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही विधायक ने आर्थिक सहायता किए।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, विशेश्वर राम, बादल कुमार, रोशन कुमार, श्यामदेव राम,अमन कुमार दास, बिल्टू राम,जागेश्वर राम,भुनेश्वर राम शिक्षक, राज रंजन,नागेंद्र राम,राजू रविदास, गायत्री देवी, मो फागुनी, कुसुंनधारी राम, बाबूलाल राम ने शोक व्यक्त किया।





