प्रतिनिधि, चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड के ग्राम कमलवार में मंगलवार को विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे क्षेत्र कि जनता व्यवसाय में रुचि ले रही है और अपना रोजगार प्राप्त कर रही है। उद्घाटन के बाद विधायक ने फैमिली मार्ट से 50 रूपय की शैंपू की खरीदारी भी किया। वहीं पाण्डेयबारा मुखिया रेखा देवी ने कही कि हमारे पंचायत में फैमिली मार्ट खुलने से यहां की जनता को खरीदारी में सहूलियत मिलेगी। संचालक विनोद सिंह ने कहा कि फैमिली मार्ट आपका अपना मार्ट है। आप अपने परिवार के साथ फैमिली मार्ट अवश्य आए।
मौके पर पाण्डेयबारा मुखिया रेखा देवी, पंसस प्रतिनिधि अतहर हुसैन, समाजसेवी बीरबल साहू, गुलबहार अंसारी, मो० कमरुद्दीन, सत्यनारायण पांडे, सरफराज अंसारी, खान साहेब सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।





